Why do girls like unattractive guys | लड़कियां unattractive लड़कों को क्यों पसंद करती हैं!

Why do girls like unattractive guys | लड़कियां unattractive लड़कों को क्यों पसंद करती हैं, यह सवाल बहुत से लोगों के मन में होता है। आप शायद स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में देखेंगे कि खूबसूरत लड़कियां अक्सर साधारण दिखने वाले लड़कों के साथ खुश रहती हैं। यह पैटर्न पुरुषों में कम देखने को मिलता है, क्योंकि अक्सर लड़के खूबसूरत लड़कियों को ही डेट करना पसंद करते हैं। रिसर्च भी यह बताती है कि लड़के अक्सर अपनी पसंद की लड़की को डेट करने की कोशिश करते हैं, जबकि लड़कियों के लिए सिर्फ लुक्स ही सब कुछ नहीं होते।

Table of Contents

लड़कियां लुक्स से ज्यादा क्या देखती हैं?

एक ऑनलाइन डेटिंग कंपनी ने सर्वे किया और पाया कि लड़कियों ने 100 में से सिर्फ 4 लड़कों को ही राइट स्वाइप किया, जबकि लड़कों ने 35 लड़कियों को राइट स्वाइप किया। इसका मतलब यह है कि लड़कियां लुक्स से ज्यादा कुछ और देखती हैं। जब लड़कियों को यह पूछा गया कि उन्हें एक लड़के में सबसे ज्यादा क्या आकर्षित करता है, तो उनका जवाब था – उसकी पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस और उसे कैसे ट्रीट करता है। यानि लड़कियों के लिए लुक्स के अलावा उसका व्यवहार और आत्मविश्वास भी बहुत मायने रखता है।

मनोविज्ञान और विज्ञान से लड़कियों का आकर्षण!

सिगमंड फ्रायड, (Sigmund Freud) जो बहुत बड़े मनोवैज्ञानिक थे, उन्होंने भी कहा था कि महिलाओं के बारे में एक सवाल है’ जिसका जवाब उन्होंने भी अपनी 30 साल की रिसर्च के बाद नहीं पाया। फिर भी, यह सवाल किया गया कि आखिर लड़कियों को क्या चाहिए। एक और प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपेनहावर (Arthur Schopenhauer) ने भी कहा था कि महिलाएं बहुत जटिल नहीं होतीं, जैसा हम सोचते हैं। और आज के समय में, आधुनिक न्यूरोसाइंस और इवोल्यूशनरी साइंसेस के कारण, हम महिलाओं की मानसिकता को बेहतर समझ पा रहे हैं।

आकर्षण और विज्ञान!

मेल्स (Male) ने यह आदत बना ली है कि वे महिलाओं के चेहरे, शरीर के आकार, और ब्रेस्ट को फिटनेस और बच्चों को जन्म देने की क्षमता के संकेत मानने लगे हैं। यह आदत हमारे दिमाग में बहुत गहरे स्तर पर, बिना सोचे-समझे काम करती है और इससे सेक्सुअल अट्रैक्शन पैदा होता है।

जब हम किसी के चेहरे को देखकर आकर्षित होते हैं, तो इसे महसूस करने में केवल 150 मिली सेकंड्स लगते हैं। यानी, हम तय कर लेते हैं कि कोई चेहरा आकर्षक है या नहीं, इससे पहले कि हम इस पर सोचें। लड़के और लड़कियों का दिमाग अलग-अलग तरीके से काम करता है।

Why do girls like unattractive guys | लड़कियां unattractive लड़कों को क्यों पसंद करती हैं!

लड़कों और लड़कियों का आकर्षण महसूस करने का तरीका

इमेजिन (Imagine) करो, एक लड़का और एक लड़की एक कैफे में बैठे हैं। लड़का एक सुंदर लड़की को आते हुए देखता है, और लड़की एक हैंडसम लड़के को देखती है। दोनों के दिमाग में क्या हो रहा है?

लड़के के दिमाग में, केवल 50 मिली सेकंड्स में, आंखों से चेहरा देखकर यह जानकारी दिमाग के दो महत्वपूर्ण हिस्सों में भेजी जाती है। फिर, लड़का तुरंत तय कर लेता है कि चेहरा आकर्षक है या नहीं। अगर चेहरा आकर्षक होता है, तो 100 मिली सेकंड्स के अंदर, लड़के का दिमाग डोपामिन (Dopamine) (खुशी का रसायन) छोड़ने लगता है। फिर, 150 मिली सेकंड्स में, ब्रेन टेस्टोस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन रिलीज करता है, जिससे लड़के को लड़की को अप्रोच करने का आत्मविश्वास मिलता है। इन सब चीजों को दिमाग बिना किसी सोच-विचार के, बहुत तेजी से करता है।

जब लड़के को कोई आकर्षक लड़की दिखती है, तो उसका दिमाग तुरंत उसकी पर्सनैलिटी और लुक्स को इमोशनली प्रोसेस करता है और उसे आकर्षण महसूस होता है। इसके बाद, उसका दिमाग रिवॉर्ड और मोटिवेशन की तरफ काम करता है, ताकि वह लड़की से इंटरेक्शन बढ़ा सके या कम से कम उसकी नजरों में आ सके। यह सब Subconscious और बिना सोचे-समझे होता है, यानी कि लड़का बिना सोचे-समझे आकर्षण महसूस करता है। आकर्षण की भावना मुख्य रूप से  (विज़ुअल, Visual) होती है।

लड़कियों का आकर्षण: सोच-समझ कर निर्णय

अब अगर हम लड़की के दिमाग की बात करें, तो जब वह एक आकर्षक लड़के को देखती है, तो उसका दिमाग पहले उस लड़के के चेहरे को प्रोसेस करता है और जानकारी इकट्ठा करता है। हालांकि, लड़की का दिमाग इतना ज्यादा एक्साइटेड नहीं होता, जैसे लड़के का होता है। उसका दिमाग शुरुआत में आकर्षण की भावना नहीं बनाता। वह उस लड़के को देखने के बाद उसकी पर्सनैलिटी, सामाजिक स्थिति, आत्मविश्वास जैसे पहलुओं को समझने की कोशिश करती है। इसमें कोई इमोशनल और इंस्टेंट अट्रैक्शन नहीं होता।

लड़कियों का दिमाग काफी रैशनल तरीके से काम करता है और वह यह समझने की कोशिश करती हैं कि वह लड़का किस तरह का है। यह प्रक्रिया लंबी होती है, और डोपामिन (जो आकर्षण और खुशियों का हार्मोन है) उनके दिमाग में तुरंत रिलीज नहीं होता। इसलिए, लड़कियां लड़के के साथ इंटरेक्शन शुरू करने के लिए उतनी प्रेरित नहीं होतीं, जितनी लड़के होते हैं।

आकर्षण का अंतर: लड़के और लड़कियां

सारांश में, लड़कों के लिए आकर्षण की भावना ज्यादातर इमोशनल और तुरंत होती है, जबकि लड़कियों के लिए यह ज्यादा रैशनल और सामाजिक मूल्यांकन के आधार पर होती है।

आकर्षण और डोपामिन (dopamine):

जैसे अगर हमें भूख लगे और हमें पिज़्ज़ा दिखे तो हम उसे खाने का मन करते हैं, वैसे ही यह एक गहरी इच्छा होती है जो डोपामिन रिवॉर्ड्स पर आधारित होती है। लड़कियों के मामले में, आकर्षण सिर्फ दिखावे से नहीं होता, बल्कि यह बहुत ही कम सक्रिय होता है। लेकिन, कभी-कभी अगर किसी लड़के का लुक्स किसी विशेष याद या अनुभव से जुड़ा हो, तो ऐसा हो सकता है।

लड़कियों का आकर्षण: रैशनल प्रक्रिया

लड़कियों का आकर्षण बहुत ही सोच-समझ कर होता है, यानी वे लड़कों को अधिक रैशनल तरीके से देखती हैं। उनका ब्रेन ज्यादा रैशनल डिसीजन लेने में एक्टिव रहता है। इसका कारण यह है कि विकास (evolution) के दौरान उन्हें मेट सिलेक्शन में यह तरीका अपनाना पड़ा, क्योंकि लड़कियों को ज्यादा इन्वेस्टमेंट करना पड़ता था। जबकि लड़के अक्सर भावनात्मक रूप से जल्दी आकर्षित होते हैं।

लड़कियों का ध्यान: आत्मविश्वास और सामाजिक स्थिति

लड़कियां लड़कों में आत्मविश्वास, समाजिक स्थिति, और शक्ति के संकेत देखती हैं। लड़कों का आकर्षण तेज और सीधा होता है, लेकिन लड़कियों का आकर्षण समय के साथ बढ़ता है, जैसे-जैसे वे लड़के को समझती हैं और उसकी अन्य गुणों को जानती हैं।

आकर्षण की प्रक्रिया: एक गहरी भावना

लड़कों का आकर्षण जल्दी होता है, जबकि लड़कियों का आकर्षण धीरे-धीरे विकसित होता है और इसमें कई भावनात्मक और समाजिक पहलू होते हैं। लड़कियां लड़के के दिखावे के अलावा उसके अंदर की अन्य अच्छाइयों को भी देखती हैं।

भावनात्मक बदलाव: धीरे-धीरे बढ़ता आकर्षण

जब लड़की किसी लड़के के साथ ज्यादा समय बिताती है और उसके अच्छे गुण (जैसे आत्मविश्वास, संजीदगी, और मानसिक परिपक्वता) देखती है, तो उसका आकर्षण बदलने लगता है। धीरे-धीरे वह लड़के के लिए गहरी भावनात्मक कनेक्शन महसूस करने लगती है, जो शुरू में नहीं था।

इमोशनल आकर्षण और फैसले

जैसे-जैसे लड़की उस लड़के के करीब आती है और उसे पोटेंशियल दिखता है, उसका दिमाग के भावनात्मक हिस्से सक्रिय होने लगते हैं, जो उसे डोपामिन रिवॉर्ड्स देता है। यह वही गहरी भावना होती है जो लड़के शुरू में महसूस करते हैं।

इमोशनल फैसले (Why do girls like unattractive guys)

जब लड़की प्यार में पागल हो जाती है, तो वह अपने रैशनल हिस्से को छोड़कर सिर्फ अपने दिल की सुनने लगती है। ऐसे में, भले ही उसे बताया जाए कि लड़का सही नहीं है, वह उस बात को समझ नहीं पाती।

Why do girls like unattractive guys | लड़कियां unattractive लड़कों को क्यों पसंद करती हैं!

निष्कर्ष:

इस तरह, लड़कियों का आकर्षण धीरे-धीरे विकसित होता है और एक गहरी भावना में बदल जाता है, जबकि लड़कों का आकर्षण काफी सीधा और जल्दी होता है।

हमारे साथ जुड़ने के लिए नीचे दिए गए हुए लिंक पर क्लिक करें!

WhatsApp Link
Telegram  Link

 

1. Taj Mahal history in Hindi (Click  here)
2. Sher Shah Suri history in Hindi (Click  here)
3. Darbhanga fort history in Hindi (Click  here)
4. Tipu Sultan history in hindi (Click  here)

Leave a Comment